Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना: उच्च-गुणवत्ता वाले विकास की ओर एक और कदम

November 9, 2025

चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना: उच्च-गुणवत्ता वाले विकास की ओर एक और कदम

China News : चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण अधिवेशन में “राष्ट्रीय आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए 15वीं पंचवर्षीय योजना के निर्माण पर सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रस्ताव” को समीक्षा कर मंजूरी दी गई। यह निर्णय चीन के भविष्य के विकास के लिए एक नई ऐतिहासिक दिशा निर्धारित करता है।

15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान आर्थिक और सामाजिक विकास के मुख्य लक्ष्यों में सात पहलुओं को शामिल किया गया है:

1. उच्च-गुणवत्ता विकास में उल्लेखनीय परिणाम: चीन की अर्थव्यवस्था के न केवल मात्रात्मक विस्तार बल्कि गुणात्मक सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिससे यह अधिक टिकाऊ और दक्षतापूर्ण बनेगी।

2. विज्ञान और प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भरता का स्तर बढ़ना: देश तकनीकी नवाचार और अनुसंधान पर जोर देगा, ताकि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता हासिल की जा सके।

3. सर्वांगीण सुधार में नए सफलता: आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सुधार की प्रक्रिया को और गहरा किया जाएगा, ताकि दीर्घकालिक विकास के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार हो सके।

4. सामाजिक सभ्यता के स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि: यह लक्ष्य नैतिकता, सांस्कृतिक विकास और नागरिकों के समग्र विकास पर केंद्रित है, जिससे एक सामंजस्यपूर्ण समाज का निर्माण होगा।

5. लोगों के जीवन स्तर में निरंतर सुधार: सरकार स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, रोजगार और आय में वृद्धि जैसे क्षेत्रों में सुधार जारी रखेगी, ताकि आम नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

6. सुंदर चीन के निर्माण में नई बड़ी प्रगति: पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रदूषण नियंत्रण और कार्बन उत्सर्जन में कमी के लक्ष्यों पर जोर दिया जाएगा।

7. राष्ट्रीय सुरक्षा के स्तर में और मजबूती: राष्ट्रीय सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और ऊर्जा सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश की सुरक्षा को मजबूत किया जाएगा।

यह अधिवेशन इस बात का प्रतीक है कि चीन उच्च गुणवत्ता वाले, नवाचार-प्रधान और सतत विकास के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में चीन की अर्थव्यवस्था और समाज एक नए चरण में प्रवेश करेंगे, जहाँ नवाचार, हरित विकास और जनकल्याण केंद्र में रहेंगे।
विश्व स्तर पर चीन की यह पहल न केवल अपनी आर्थिक शक्ति को सुदृढ़ करेगी, बल्कि वैश्विक विकास और सहयोग के लिए भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी। चीन की यह प्रतिबद्धता दर्शाती है कि वह आधुनिकता, समावेशिता और साझा समृद्धि की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहा है। भविष्य में, चीन की यह विकास यात्रा वैश्विक हितों के लिए और भी अधिक लाभकारी सिद्ध होगी।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) (लेखक—देवेंद्र सिंह)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें