Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

HTET 2025 परिणाम घोषित: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया

November 10, 2025

HTET 2025 परिणाम घोषित: ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया

HTET 2024 Result Declared : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। अब उम्मीदवार अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट bsehresult.in या bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें कि इस साल आयोजित हुई HTET परीक्षा में राज्य भर के लगभग 3.31 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा 30 और 21 जुलाई 2025 को 673 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 31 जुलाई को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई थी, जिस पर उम्मीदवारों को 1 से 3 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

ऐसे करें HTET परिणाम चेक और डाउनलोड

– सबसे पहले उम्मीदवार bseh.org.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर “HTET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– अब मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल- रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
– सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका HTET स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
– परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

अगला चरण: शिक्षकों की भर्ती के लिए पात्रता
HTET परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार अब प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) पदों पर भर्ती के लिए पात्र हो गए हैं। ये पात्रता प्रमाणपत्र राज्य सरकार द्वारा मान्य होंगे और उम्मीदवारों को सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन का अवसर प्रदान करेंगे।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने परिणाम की पुष्टि आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें।

HTET परिणामों के जारी होने के साथ ही राज्य में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में एक नया चरण शुरू हो गया है। अब चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और आगे की भर्ती प्रक्रियाओं के लिए तैयार रहना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें