Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, BJP नेता बोले- यह अनुमति कैसे दी गई?

November 10, 2025

इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर विवाद, BJP नेता बोले- यह अनुमति कैसे दी गई?

नेशनल डेस्क: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 में नमाज पढ़ने का वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ लोग नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, वीडियो में जो लोग नमाज पढ़ते दिख रहे हैं। वे मक्का जाने वाले यात्रियों के परिजन बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट परिसर में पहले से ही नमाज रूम है। इसके बावजूद उन्हें सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करनी पड़ी। आसपास एयरपोर्ट स्टाफ और सुरक्षा कर्मी भी दिखाई दे रहे हैं।

 

वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता विजय प्रसाद ने एक्स पर सीएम सिद्धारमैया और आईटी मंत्री प्रियांक खरगे से सवाल किया है कि बेंगलुरु एयरपोर्ट के T2 टर्मिनल में यह कैसे अनुमति दी गई? क्या इन लोगों ने नमाज पढ़ने के लिए पहले से कोई अनुमति ली थी? यह एक हाई-सिक्योरिटी जोन है। सरकार आरएसएस की पथ संचलन जैसी गतिविधियों पर रोक लगाती है, लेकिन ऐसी घटनाओं पर आंख मूंद लेती है। यह गंभीर सुरक्षा चिंता का विषय है।

वहीं अब कर्नाटक सरकार इस मामले को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार, सरकार जल्द ही ऐसा आदेश जारी कर सकती है, जिसके तहत किसी भी तरह की धार्मिक या राजनीतिक गतिविधि एयरपोर्ट परिसर में पूरी तरह प्रतिबंधित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें