Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी स्कूलों में अनिवार्य किया जाएगा वंदेमातरम्

November 10, 2025

CM योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश के सभी स्कूलों में अनिवार्य किया जाएगा वंदेमातरम्

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश के हर स्कूल में “वंदे मातरम” राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमें सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और योगदान को याद रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि “वंदे मातरम” गाने से हर नागरिक के दिल में भारत माता और मातृभूमि के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना और भी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा ‘एकता यात्रा’ और ‘वंदे मातरम’ सामूहिक गायन कार्यक्रम के दौरान की।

उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर को देशभर के हर जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और उनके कार्यों को याद किया गया।

 

 कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावनाओं से जुड़े लोग
मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा के साथ-साथ सरकारी स्तर पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य है- राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाना, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की सोच को बढ़ावा देना और देश में जनजागरण अभियान चलाना ताकि लोग एकता और देशभक्ति की भावना से जुड़ें।

May be an image of text that says "दैनिक सवेरा UP के हर स्कूल में वंदे मातरम गीत अनिवार्य करेंगे Savera हैनिक सवेरा कोई मजहब राष्ट्र से बढ़कर नहीं, कोई जिन्ना पैदा होगा तो जिंदा दफन कर देंगे -योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश 0 www. DAINIKSAVERA WWW.DAINIKSAVERATIMES.COM com"

उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर सीएम ने दी बधाई
इसके अलावा, योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर भी सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ (Twitter) पर लिखा- “पौराणिक परंपराओं की पावन धरा, पवित्र स्थलों से समृद्ध ‘देवभूमि’ उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस की उत्तराखंड वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!” मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य आज सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध बन रहा है।
उन्होंने बाबा केदारनाथ जी से प्रार्थना की कि यह राज्य हमेशा विकास के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह फैसला देशभक्ति और एकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। “वंदे मातरम” का गायन न सिर्फ एक परंपरा बनेगा बल्कि बच्चों में देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को भी जगाएगा।

ये भी पढ़ेंः 3 राज्यों में भारी बारिश की चेतवानी, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें