
नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सांसद मीसा भारती ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की भविष्यवाणी फिर गलत साबित होगी।
मीसा भारती ने कहा कि जैसे भाजपा लोकसभा चुनाव में “400 पार” के दावे तक नहीं पहुंच पाई, वैसे ही अब बिहार में 200 से ज़्यादा सीटें जीतने का उनका दावा भी फेल होगा। उन्होंने कहा, “लोकसभा में उन्होंने कहा था कि 400 से ज़्यादा सीटें लाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब वे कह रहे हैं कि बिहार में भी ज़्यादा सीटें लेंगे, लेकिन यहां महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो युवाओं और बेरोज़गारों की सरकार होगी।”
#WATCH | Patna, Bihar: On the second phase of the Bihar elections, RJD leader Misa Bharti says, “I would appeal to people to cast their votes… The people of Bihar are very aware and know which side they should vote for… Everyone believes Tejashwi Yadav and the Mahagathbandhan… pic.twitter.com/om3YqmkwnE
— ANI (@ANI) November 10, 2025
राजद सांसद ने कहा कि बिहार के लोग अब बहुत जागरूक हैं और जानते हैं कि किसे वोट देना है। उन्होंने जनता से अपील की, “सभी लोग घरों से बाहर निकलकर वोट डालें। बिहार के लोगों को किसी से सीखने की ज़रूरत नहीं है, वे समझते हैं कि उनके बच्चों का भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित है और कौन उनकी बेहतरी के लिए काम कर रहा है।”
इससे पहले, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और बिहार भाजपा प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने एनडीए की ओर से बयान दिया था कि बिहार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि एनडीए में कोई पद खाली नहीं है। मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश कुमार ही हैं, इस पर कोई भ्रम नहीं है।”
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में भारी मतदान हुआ है। अब 11 नवंबर को दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...