Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

डॉ. प्रशांत गौतम दोबारा बने अभाविप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष, जसकरन भुल्लर नए प्रदेश मंत्री निर्वाचित

November 10, 2025

डॉ. प्रशांत गौतम दोबारा बने अभाविप पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष, जसकरन भुल्लर नए प्रदेश मंत्री निर्वाचित

पंजाब डेस्क: डॉ. प्रशांत गौतम (चंडीगढ़) और जसकरन भुल्लर (फ़िरोज़पुर) देश के अग्रणी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पंजाब के क्रमशः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री के रूप में सत्र 2025-26 हेतु निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह घोषणा आज अभाविप पंजाब प्रदेश कार्यालय (जालंधर) से की गई। अभाविप पंजाब प्रदेश कार्यालय से आज चुनाव अधिकारी सरदार हरजिंदर सिंह नगपाल द्वारा जारी वक्तव्य के अनुसार उपरोक्त दोनों पदों का कार्यकाल एक वर्ष रहेगा। आगामी दिनांक 14-16 नवंबर 2025 को जालंधर में आयोजित अभाविप पंजाब के 57 वें प्रदेश अधिवेशन में दोनों पदाधिकारी अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

डॉ. प्रशांत गौतम मूलतः चंडीगढ़ से हैं। आपकी शिक्षा पर्यटन विषय में PhD तक हुई है। वर्तमान में आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में पर्यटन विभाग में आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। आप पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के सीनेट के सदस्य है। आपके 80 से अधिक शोधपत्र अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं, एवं पर्यटन विषय में आपकी 15 पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है। आप वर्ष 1998 में विद्यार्थी जीवन से अभाविप के संपर्क में हैं। शिक्षक कार्यकर्ता के रूप में आप अब तक चंडीगढ़ ज़िला प्रमुख से लेकर पंजाब प्रदेश उपाध्यक्ष आदि दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। आप इस सत्र (2025-26) के लिए प्रदेश अध्यक्ष पुनर्निर्वाचित हुए है। आपका निवास चंडीगढ़ है।

जसकरन भुल्लर मूलतः फ़िरोज़पुर से है। आपकी शिक्षा राम सुख दास महाविद्यालय, फ़िरोज़पुर से स्नातक तक हुई हैं। वर्तमान में आपकी शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पर्यटन एवं यात्रा प्रबंधन में स्नातकोत्तर में चल रही हैं। आप वर्ष 2017 से अभाविप के संपर्क में हैं। पूर्व में आप नगर सह मंत्री, ज़िला संयोजक, विभाग संयोजक, ज़िला संगठन मंत्री, प्रदेश सह मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आदि महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है। विद्यार्थी परिषद द्वारा पंजाब में चलाए गए बाढ़ राहत कार्य एवं शिक्षा सुधार के विभिन्न आंदोलनों में आप की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आप इस सत्र (2025-26) के लिए प्रदेश मंत्री नवर्निर्वाचित हुए है। आपका निवास फ़िरोज़पुर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें