
नई दिल्ली: भारतीय सर्राफा बाजार में इस हफ्ते सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। आज की सुबह घरेलू वायदा बाजार (MCX) पर गोल्ड फ्यूचर ने रॉकेट जैसी उड़ान भरी। 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 1,24,595 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और कुछ ही देर में 1,25,839 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,23,970 रुपये पर बंद हुआ था, यानी एक दिन में लगभग ₹1,100 की तेजी देखने को मिली। सुबह 10:35 बजे तक सोना 1,25,091 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।
चांदी भी चमकी 1800 रुपये की छलांग
सोने के साथ-साथ चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। मंगलवार को एमसीएक्स पर चांदी 1,55,508 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जो पिछले दिन की तुलना में करीब ₹1,800 ज्यादा है। कारोबार की शुरुआत 1,54,600 रुपये पर हुई थी।

आपके शहर में आज का सोने का भाव (11 नवंबर 2025)
शहर 24 कैरेट (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 18 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,26,430 1,15,900 94,860
मुंबई 1,26,280 1,15,750 94,710
चेन्नई 1,27,640 1,17,000 97,500
कोलकाता 1,26,280 1,15,750 94,710
अहमदाबाद 1,26,330 1,15,800 94,760
लखनऊ 1,26,430 1,15,900 94,860
पटना 1,26,330 1,15,800 94,760
हैदराबाद 1,26,280 1,15,750 94,710
शादी सीजन से बढ़ी मांग, आसमान छू रहा सोना
भारत में शादियों का मौसम शुरू होते ही सोने की मांग में तेजी देखी जा रही है। परंपरागत रूप से भारतीय परिवार शुभ अवसरों पर सोना खरीदना पसंद करते हैं। यही वजह है कि घरेलू बाजार में कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में सोने की मजबूती, डॉलर की कमजोरी और त्योहारी मांग इन तीनों कारणों से सोने की दरों में उछाल बना हुआ है।
वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि
अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की मजबूती बनी रही, तो आने वाले हफ्तों में ₹1,27,000 प्रति 10 ग्राम का स्तर भी पार हो सकता है। वहीं चांदी में भी निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है।