जालंधर: बीते दिन दिल्ली के लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद जहां जांच एजैंसीज सतर्क हो चुकी हैं, वहीं इस घटना के बाद पंजाब हाई अलर्ट पर है जिसके बाद पंजाब भर के सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा बड़ा दी गई। वहीं जालंधर के रेलवे स्टेशन पर चैकिंग कर रही सिटी जीआरपी को तलाशी के दौरान एक युवक के बैग से सैकड़ों सिम कार्ड बरामद हुए जिसके बाद पुलिस सस्पैक्ट को बैग सहित दौड़ाते हुए थाने ले गई। वह युवक जांच के बाद बेकसूर निकला।
हुआ यूं कि स्टेशन पर जीआरपी की चैकिंग के दौरान जिस युवक के बैग से सैकड़ों सिम कार्ड बरामद हुए थे, वह युवक बीएसएनएल कंपनी का सेल्स ब्वाय निकला जो रोजाना अमृतसर से जालंधर शास्त्री मार्कीट स्थित बीएसएनएल के डिस्ट्रीब्यूटर के सिम कार्ड की बिक्री को आया करता था जिसे पुलिस वालों ने संदिग्ध समझ लिया और थाने ले गए।
थाना जीआरपी के प्रभारी शाम सुंदर ने बताया कि दिल्ली में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट को लेकर सिटी जीआरपी टीम द्वारा बारीकी से जांच की जा रही थी जहां तलाशी के दौरान युवक के बैग से सैकड़ों सिम कार्ड मिलना संदिग्ध था लेकिन कर्मी ये नहीं जनता था कि जिस युवक को वह थाने संदिग्ध समझ कर ले जा रहा है वह कोई संदिग्ध नहीं बल्कि बीएसएनएल कंपनी का सेल्स ब्वाय है जिसे जांच के बाद रिलीज कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर करें ये 5 पारंपरिक उपाय, जीवन में बढ़ेगी खुशहाली