Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में आज लगेगा लंबा Power Cut, जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

November 12, 2025

जम्मू में आज लगेगा लंबा Power Cut, जानिए किन इलाकों पर पड़ेगा असर

जम्मू डेस्क: जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPDCL) ने आज जम्मू डिवीजन के कई इलाकों में निर्धारित बिजली कटौती की घोषणा की है। मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने बताया कि यह शटडाउन आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सके।

जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, संगलदान, गूल और आसपास के क्षेत्रों में आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस अवधि में लाइन निरीक्षण और उपकरणों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर, बियासपुर, कोटली, कल्याणा, साई कलां, खनाचक्क, अब्दुल्लियां, निकोवाल और निकटवर्ती इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

अधिकारियों ने बताया कि यह कदम नियमित रखरखाव कार्यक्रम के तहत उठाया गया है। पुराने उपकरणों की मरम्मत, लाइन चेकिंग और ट्रांसफॉर्मर से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए यह कार्य किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि इससे आगे बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और अनियोजित बिजली कटौती की संभावना घटेगी।

JPDCL ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि उपभोक्ता निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक ऊर्जा साधनों की व्यवस्था कर लें। विभाग ने यह भी आश्वासन दिया कि जैसे ही रखरखाव कार्य पूरा होगा, बिजली आपूर्ति बिना देर किए बहाल कर दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें