नई दिल्ली: कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू 12 से 13 नवंबर, 2025 तक भारत के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नई दिल्ली में दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश के अवसरों की खोज करेंगे। इसके बाद 14 नवंबर को वह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) साझेदारी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशाखापत्तनम जाएंगे।
यह भी पड़े – ट्विंकल खन्ना की बुक ‘मिसेज फनीबोन्स’ का सीक्वल आया
मनिंदर सिद्धू अपनी यात्रा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), स्वच्छ प्रौद्योगिकी और डिजिटल उद्योगों सहित कनाडा-भारत व्यावसायिक संबंधों को और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उनका उद्देश्य दोनों देशों के व्यवसायों और श्रमिकों को लाभ पहुंचाने वाली नई साझेदारी के अवसर तलाशना है।
![]()
सिद्धू ने बताया कि यह यात्रा कनाडा की व्यापारिक प्रतिबद्धता को और पुष्ट करेगी और भारत में नए निवेश आकर्षित करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और कनाडाई व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 30 अरब डॉलर को पार कर गया और आगे इसमें और वृद्धि की संभावना है।
यह भी पड़े – पीएम मोदी ने किया कालचक्र अभिषेक समारोह का शुभारंभ
कनाडाई मंत्री ने कहा कि ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, एआई और कृषि जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाकर नए व्यावसायिक अवसर खोले जा सकते हैं। नई तकनीकों को अपनाने से नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और आपूर्ति श्रृंखलाएं अधिक लचीली और सुरक्षित बनेंगी। इससे दोनों देशों को साझा लाभ और समृद्धि मिलेगी।
कनाडा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के तहत भारत को प्रमुख भागीदार मानता है। 2024 में भारत कनाडा का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था, जिसका द्विपक्षीय व्यापार 30.9 अरब डॉलर रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...