Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुनाम विधानसभा क्षेत्र के 29 गांवों में 11.5 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे स्टेडियम

November 12, 2025

सुनाम विधानसभा क्षेत्र के 29 गांवों में 11.5 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जाएंगे स्टेडियम

सुनाम: पंजाब को रंगला पंजाब बनाने की योजना के तहत युवाओं को खेलों से जोड़ने और हर गांव में खेलों के लिए अच्छा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने के पंजाब सरकार के प्रयासों को और मजबूत करते हुए, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने आज सुनाम विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों में बनने वाले स्टेडियमों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन स्टेडियमों पर कुल 5 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत आएगी और ये लगभग 3 महीने में बनकर तैयार हो जाएंगे। इस अवसर पर अमन अरोड़ा ने कहा कि राज्य के 3100 गांवों में लगभग 1100 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं और सुनाम विधानसभा क्षेत्र के 29 गांवों में लगभग 11.5 करोड़ रुपए की लागत से खेल स्टेडियम बनाए जाने हैं। ये स्टेडियम खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य का नाम रोशन करने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेंगे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ‘हर पिंड खेल मैदान’ अभियान को एक मिशन के रूप में आगे बढ़ा रही है, ताकि ग्रामीण स्तर पर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि सुनाम विधानसभा क्षेत्र के जिन गांवों में स्टेडियमों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, उनमें गांव किला हकीमा में 65.09 लाख रुपए, शेरों में 52.43 लाख रुपए, शाहपुर कलां में 39.10 लाख रुपए, झरों में 117.16 लाख रुपए, तोगावाल में 41.56 लाख रुपए, ढडरियां में 26.28 लाख रुपए, साहोके में 35.57 लाख रुपए, तकीपुर में 23.94 लाख रुपए, मंडेर कलां में 45.98 लाख रुपए, लोहाखेड़ा में 41.02 लाख रुपए, पिंडी अमर सिंह वाली में 43.70 लाख रु पए की लागत से स्टेडियमों का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य न केवल खेलों को बढ़ावा देना है, बल्कियुवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ और उत्साहपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर करना भी है। उन्होंने कहा कि खेलों के साथ-साथ ये स्टेडियम ग्राम स्तर पर सामाजिक समरसता के केंद्र के रूप में भी काम करेंगे। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के सरपंच, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। लोगों ने ग्राम स्तर पर खेल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें : Ranji Trophy Final: जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार जीता रणजी ट्रॉफी का टूर्नामेंट का खिताब

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें