Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत वैश्विक तेल मांग वृद्धि में बनेगा प्रमुख केंद्र : आईईए

November 12, 2025

भारत वैश्विक तेल मांग वृद्धि में बनेगा प्रमुख केंद्र : आईईए

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजैंसी (आईईए) ने ताजा रिपोर्ट में कहा कि दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक और उपभोक्ता देश भारत अगले दशक में तेल की मांग वृद्धि का नया केंद्र बनने जा रहा है। आईईए के अनुसार, उभरती अर्थव्यवस्थाओं में भारत की ऊर्जा मांग सबसे तेजी से बढ़ रही है और यह 2035 तक हर साल औसतन 3 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी। एजैंसी ने कहा कि 2035 तक वैश्विक तेल खपत में सबसे अधिक वृद्धि भारत में होगी, जिसका कारण तेज आर्थिक विकास, औद्योगीकरण और वाहनों की बढ़ती संख्या है।
रिपोर्ट में बताया कि अगले 10 वर्षों में वैश्विक तेल मांग वृद्धि का लगभग आधा हिस्सा भारत से आएगा। 2024 में भारत का तेल उपभोग 55 लाख बैरल प्रति दिन (बीपीडी) था, जो 2035 तक बढ़कर 80 लाख बैरल प्रति दिन होने का अनुमान है।

यह वृद्धि किसी भी देश में सबसे ज्यादा होगी। चीन पिछले दशक में तेल मांग वृद्धि का मुख्य केंद्र रहा है, लेकिन अब यह स्थान भारत लेगा। रिपोर्ट के अनुसार, सीमित घरेलू उत्पादन के कारण भारत की तेल आयात पर निर्भरता 2024 के 87 प्रतिशत से बढ़कर 2035 में 92 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी। आईईए ने यह भी अनुमान लगाया कि भारत में प्राकृतिक गैस की मांग 2035 तक लगभग दोगुनी होकर 140 अरब घन मीटर (बीसीएम) तक पहुंच जाएगी। शहरी गैस वितरण नेटवर्क और उद्योगों में गैस के बढ़ते उपयोग से यह वृद्धि होगी। इसका बड़ा हिस्सा तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के आयात से पूरा किया जाएगा, जो 2024 और 2035 के बीच लगभग तिगुना हो जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Jammu Kashmir Weather: घाटी में गर्मी का प्रकोप जारी, श्रीनगर में तापमान 21.0 डिग्री पहुंचा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें