Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

शैफाली बनी हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड अंबैसेडर, CM नायब सैनी ने सौंपा 1.5 करोड़ का चैक

November 12, 2025

शैफाली बनी हरियाणा महिला आयोग की ब्रांड अंबैसेडर, CM नायब सैनी ने सौंपा 1.5 करोड़ का चैक

चंडीगढ़: भारतीय क्रिकेटर शैफाली वर्मा ने संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। यहां उन्हें 1.5 करोड़ के कैश अवॉर्ड और ग्रेड-ए प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही हरियाणा महिला आयोग ने उन्हें अपना ब्रांड अंबैसेडर भी नियुक्त किया है। शैफाली ने कहा, ‘यह सिर्फ हमारी टीम की जीत नहीं, बल्कि पूरी महिला क्रिकेट की जीत है। हमारी टीम फाइनल में जीती, इसकी खुशी है। शैफाली को ब्रांड अंबैसेडर नियुक्त करने से पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा था, ‘शैफाली वर्मा हमारे देश और हमारे राज्य की सुपरस्टार हैं। हम चाहते हैं कि वह 2026 के लिए महिला आयोग की ब्रांड अंबैसेडर बनकर युवाओं के लिए हमारे मिशन को बढ़ावा दें।’

ये भी पढ़ें : प्राइवेट फोटो से ब्लैकमेल? ऐसे करें तुरंत बचाव, सरकारी एजेंसी ने बताया आसान तरीका

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें