Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi blast: आतंकवादी डॉ. उमर राजधानी में घुसते हुए CCTV में कैद, बदरपुर बॉर्डर पर दिखा था टोल चुकाते हुए

November 13, 2025

Delhi blast: आतंकवादी डॉ. उमर राजधानी में घुसते हुए CCTV में कैद, बदरपुर बॉर्डर पर दिखा था टोल चुकाते हुए

नेशनल डेस्क: दिल्ली में लाल किला परिसर के पास हुए भीषण कार धमाके की जांच में बड़ा सुराग मिला है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें वह i20 कार से बदरपुर बॉर्डर टोल प्लाजा पार करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में उमर नकद देकर टोल चुकाता दिखाई दे रहा है। उसने मास्क पहना हुआ है, लेकिन कैमरे में उसका चेहरा साफ नजर आ रहा है, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हो गई।

कार की पिछली सीट पर एक बड़ा बैग भी दिखा, जिसमें पुलिस को विस्फोटक होने का शक है। अधिकारियों के मुताबिक, उमर को पता था कि लाल किला क्षेत्र में हुए धमाके (10 नवंबर) के बाद एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं, फिर भी वह सीधे कैमरे में देखता रहा, जिससे अंदाजा है कि उसे निगरानी का एहसास था। अब एनसीआर (दिल्ली-गुड़गांव-फरीदाबाद क्षेत्र) में पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है ताकि उमर की गाड़ी की और भी फुटेज मिल सके।

धमाका और जांच की लेटेस्ट अपेडट

10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के पास हुए विस्फोट में 12 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। जांच में पता चला कि इस हमले के पीछे एक संगठित आतंकी नेटवर्क काम कर रहा था, जो कई शहरों में एक साथ धमाके करने की योजना बना रहा था। खुफिया एजेंसियों ने बताया कि डॉ. उमर और उसके साथियों ने i20 और लाल इकोस्पोर्ट जैसी कारों को विस्फोटक वाहनों में बदलने का काम शुरू कर दिया था। जांच में अब दो और पुरानी कारों पर भी शक है, जिन्हें विस्फोटक से लैस करने की तैयारी की जा रही थी।

बरामद कारें और गिरफ्तारियां

फरीदाबाद पुलिस ने लाल रंग की इकोस्पोर्ट (DL 10 CK 0458) जब्त की है, जो उमर से जुड़ी बताई जा रही है। यह गाड़ी खंडावली गांव के पास खड़ी मिली। पुलिस ने फहीम नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, जिसने यह कार वहां खड़ी की थी।
फहीम डॉ. उमर का रिश्तेदार बताया जा रहा है और वह घटना से पहले उसके संपर्क में था। उत्तर प्रदेश एटीएस ने कानपुर से मेडिकल छात्र मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो डॉ. शाहीन सईद और डॉ. उमर दोनों से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

बरामद डायरी से नया खुलासा

जांच एजेंसियों को डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की डायरियां भी मिली हैं, जिनमें 8 से 12 नवंबर के बीच की तारीखें दर्ज हैं। इनमें 25 लोगों के नाम लिखे हैं,  ज़्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले हैं। यह माना जा रहा है कि इन्हीं तारीखों के दौरान श्रृंखलाबद्ध धमाकों की योजना बनाई गई थी।

डीएनए रिपोर्ट से हुई पुष्टि

दिल्ली पुलिस ने डीएनए जांच के बाद पुष्टि की है कि लाल किला धमाके में मारा गया शख्स वही डॉ. उमर उन नबी था। उसके जैविक नमूने (DNA) का मिलान उसकी मां के सैंपल से किया गया, जो मैच हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें