Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sonipat: खांडा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति डेढ़ माह बाद गिरफ्तार

November 14, 2025

Sonipat: खांडा में पत्नी की हत्या का आरोपी पति डेढ़ माह बाद गिरफ्तार

खरखौदा/सोनीपत। खांडा गांव के ईंट भट्ठे पर पत्नी की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी पति पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी नरेंद्र उत्तर प्रदेश के संभल जिले का निवासी है।

घटना 19 सितंबर की है। नरेंद्र सत्संग में जाने की जिद कर रहा था। पत्नी ने मना किया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में नरेंद्र ने दरांती से वार कर पत्नी को गंभीर घायल कर दिया।

पीड़िता के पिता मैगन मांझी, निवासी बिहार, ने पुलिस को शिकायत दी थी। दंपत्ति खांडा में पथेर का काम कर रहे थे। हमले के बाद नरेंद्र हथियार लेकर मौके से भाग गया।

लहूलुहान महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे रोहतक रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया और लगातार छापेमारी करती रही।

गुरुवार को पुलिस ने नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दंपत्ति की तीन माह की बच्ची है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें