Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Karakat Election Result: काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पिछड़ीं, जानें अब तक कितने वोट मिले

November 14, 2025

Karakat Election Result: काराकाट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पिछड़ीं, जानें अब तक कितने वोट मिले

Karakat Election Result: बिहार विधानसभा चुनावों में हुए दो चरणों के मतदान की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। सभी सीटों पर मतगणना तेज़ी के साथ जारी है। शुरुआती रुझानों से यह साफ दिख रहा है कि राज्य में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है।

शुरुआती रुझानों में ज्योति सिंह काफी पीछे चल रही हैं
चुनाव के दौरान भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी काफी सुर्खियों में रहीं। वे इस बार काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरी थीं। काराकाट सीट पर वोटों की गिनती भी जारी है। हालांकि, शुरुआती रुझानों में ज्योति सिंह काफी पीछे चल रही हैं।

काराकाट सीट पर किसे कितने वोट मिले?

ज्योति सिंह (निर्दलीय)

-अब तक सिर्फ 1207 वोट मिले

-पिछली पंक्ति में चल रही हैं

महाबलि सिंह (जदयू)

-अब तक 5654 वोट

-इस सीट पर सबसे आगे

अरुण सिंह (CPI-ML)

-अब तक 4163 वोट

-जदयू के महाबलि सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं

योगेंद्र सिंह (जन सुराज पार्टी)

  • अब तक 491 वोट

 

बिहार में मतगणना जारी
बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुका है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को तो दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को हुआ। दोनों चरणों में मतदान प्रतिशत 67.13% रहा, जो 1951 के बाद से अब तक का सर्वोच्च स्तर है। इसके अलावा आज नतीजों का दिन है और सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनने वाली है। हालांकि यह भी थोड़ी ही देर में तय हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें