Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन ने 6G के नवोन्मेषी विकास को आगे बढ़ाया है: चीनी उद्योग मंत्रालय

November 14, 2025

चीन ने 6G के नवोन्मेषी विकास को आगे बढ़ाया है: चीनी उद्योग मंत्रालय

इंटरनेशनल डेस्क: चीन ने हाल के वर्षों में 6G प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसमें 6G सिस्टम डिज़ाइन और नेटवर्क आर्किटेक्चर पर व्यवस्थित अनुसंधान शामिल है। यह जानकारी गुरुवार को चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दी गई।

चीनी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उप मंत्री चांग यूनमिंग ने 13 नवंबर को पेइचिंग में आयोजित “2025 6G विकास सम्मेलन” में बताया कि चीन के पास इस समय 300 से अधिक प्रमुख 6G प्रौद्योगिकियों का भंडार है। उन्होंने कहा कि देश ने 100 से अधिक घरेलू और विदेशी औद्योगिक-श्रृंखला इकाइयों को एकजुट किया है तथा वैश्विक कंपनियों को 6G प्रौद्योगिकी परीक्षणों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही, चीन ने यूरोप के 6G-IA और दक्षिण कोरिया के 6G फोरम के साथ सहयोग को और गहराया है।

चांग यूनमिंग के अनुसार, इस वर्ष 6G मानकीकरण अनुसंधान ने पूर्ण रूप से शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि 6G विकास अब उस महत्वपूर्ण चरण में पहुँच चुका है, जहाँ सामूहिक ज्ञान, अनुभव और व्यापक सहमति की आवश्यकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि चीन भविष्य में मुख्य प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान को और सुदृढ़ करेगा तथा अनुसंधान एवं विकास, मानकीकरण और अनुप्रयोग संवर्धन को समांतर रूप से आगे बढ़ाएगा। साथ ही, औद्योगिक एकीकरण को गहरा करने और 6G अनुप्रयोग पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए प्रयासों को तेज करेगा।

चांग ने आगे कहा कि चीन 6G प्रौद्योगिकी, मानकों और स्पेक्ट्रम के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करेगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय समन्वय को सुदृढ़ किया जा सके और विकास के फायदों को साझा रूप से अधिकतम किया जा सके।

ये भी पढ़ें : भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली?

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें