Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘जनता ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई’, NDA की बड़ी जीत पर बोले जेपी नड्डा

November 14, 2025

‘जनता ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई’, NDA की बड़ी जीत पर बोले जेपी नड्डा

नेशनल डेस्क: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने भारी बहुमत की ओर बढ़ रहा है। इस जीत के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब प्रशंसा की और कहा कि जनता ने एक बार फिर मोदी जी के नेतृत्व पर गहरा भरोसा जताया है।

जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर अटूट विश्वास- जेपी नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, “मैं बिहार की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने हमें इतना बड़ा जनादेश दिया। बिहार में जो नतीजे आए हैं, वह किसी सुनामी से कम नहीं हैं। इस सुनामी ने साबित कर दिया कि बिहार ही नहीं, पूरे देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी जी पर अटूट विश्वास है। लोगों ने विकास की राजनीति पर अपनी मुहर लगाई है। यह चुनाव विकास और जंगलराज के बीच था, और जनता ने विकास को चुना।”

 

सभी वर्गों ने एनडीए को समर्थन दिया

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के सभी वर्गों ने एनडीए को समर्थन दिया है। नड्डा ने आरोप लगाया कि महागठबंधन समाज को बांटकर राजनीति कर रहा था और उनकी राजनीति “घुसपैठियों पर आधारित” थी। उन्होंने कहा, “महागठबंधन बिहार को विभाजित कर शासन करना चाहता था, लेकिन बिहार की जनता ने उन्हें कड़ा जवाब दिया है। लोगों ने साफ संदेश दिया है कि बिहार राष्ट्रवादी ताकतों के साथ खड़ा है।”

पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत 

इससे पहले पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर जेपी नड्डा के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। एनडीए की यह जीत बिहार की राजनीति में सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें