Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

India vs South Africa, 1st Test: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 159 रन पर किया ढ़ेर

November 15, 2025

India vs South Africa, 1st Test: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 159 रन पर किया ढ़ेर

कोलकाता: ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टैस्ट के पहले दिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए और दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 ओवर में सिर्फ 159 रन पर समेट दिया। जवाब में भारत ने स्टंप्स तक 20 ओवर में 1 विकेट खोकर 37 रन बना लिए और अभी 122 रन पीछे है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 71/3 तक अच्छी स्थिति में था, लेकिन बुमराह, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज ने मिलकर मेहमान टीम की कमर तोड़ दी। बुमराह ने दोनों ओपनर्स—रिकल्टन (23) और मार्करम (31)—को आउट किया।

कुलदीप ने बावुमा (3) को चलता किया। सिराज ने बाद में दो झटके दिए, जबकि अक्षर पटेल ने भी एक विकेट लिया। अंतिम पांच विकेट सिर्फ 13 रन में गिरे।
भारत को यशस्वी जायसवाल (12) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और केएल राहुल ने सावधानी से पारी संभाली। स्टंप्स पर राहुल 13 और सुंदर 6 रन बनाकर नॉटआउट रहे। भारत दूसरे दिन मजबूत स्थिति से खेल शुरू करेगा। मार्करम ने 23 गेंदों बाद रन खोले और कुछ समय बाद बाउंड्री भी निकलीं, पर लंबी पारी नहीं खेल पाए। मुल्डर (24), डीजॉर्जी (24) और वेरिन (16) ने शुरूआत तो की, लेकिन उसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके। ट्रिस्टन स्टब्स 15 रन बनाकर नाबाद रहे, पर कोई भी पार्टनर टिक नहीं पाया। पहला दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा और बुमराह की घातक गेंदबाजी ने मैच में टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया।

ये भी पढ़ें : Iran-Israel टकराव से हिला ग्लोबल मार्केट, क्या स्पीड से बढ़ेंगी सोने-चांदी की कीमतें? 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें