
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत को प्रधानमंत्री मोदी पर जनता के अटूट विश्वास का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने चुनावी नतीजों के रूप में यह बता दिया है कि अब किसी भी सूरत में जंगलराज को स्वीकार नहीं किया जा सकता है। अब इस देश में राजनीति केवल विकास पर ही होगी। जो भी राजनीतिक दल विकास से किसी भी प्रकार का समझौता करेगा, उसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। हमारे लिए विकास मायने रखता है। भाजपा नेता ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एमवाई की नई परिभाषा भी गढ़ने का काम किया।
पहले एमवाई का मतलब सिर्फ मुस्लिम यादव होता था, लेकिन आज की तारीख में इसका मतलब ‘महिला और युवा’ है। अब देश-प्रदेश की जनता उसी राजनीतिक दल को जगह देने वाली है। जो, महिला और युवाओं की बात करेगा। इन दोनों के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। तरुण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी भी सूरत में लोकतंत्र और संविधान जैसे विषयों पर किसी भी प्रकार की बातें कहने का कोई नैतिक हक नहीं है। क्योंकि, ये वही राहुल गांधी हैं, जो पाकिस्तानी घुसपैठियों के समर्थन में यात्रएं निकाल चुके हैं। बिहार की जनता ने इन्हें इनके कारनामों की सजा दी है।
ये भी पढ़ें : इन बीमारी वाले लोगों को गेहूं की रोटी से करना चाहिए परहेज, नहीं तो हो सकता है खतरा…
मेष: दिन शुभ रहेगा...