Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

लुधियाना डी.आर.आई. का बड़ा एक्शन; 103 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर काबू

November 16, 2025

लुधियाना डी.आर.आई. का बड़ा एक्शन; 103 किलो गांजा बरामद, 2 तस्कर काबू

लुधियाना: विशेष खुफिया इनपुट के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डी.आर.आई.) लुधियाना जोनल यूनिट ने एक बड़ी तस्करी को नाकाम कर दिया। डीआरआई की टीम ने इंडस्ट्रियल कंटेनर डिपो (आईसीडी, जीआरएफएल) साहनेवाल के आसपास एक विशेष निगरानी अभियान चलाया और एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। बारीकी से की गई जांच में खुलासा हुआ कि तस्करों ने कार की बॉडी में बेहद चतुराई से बनाए गए गुप्त खांचों में 74 पैकेट छिपाए थे। हर पैकेट को खाकी रंग की प्लास्टिक टेप से लपेटा गया था और ये पैकेट वाहन के फ्रंट और रियर हिस्सों में बनाए गए विशेष कैविटी में भरे गए थे।

जांच अधिकारियों के अनुसार कार में नकली फर्श तैयार किया गया था, जो कार की मूल संरचना का हिस्सा जैसा दिखता था। तलाशी के दौरान मिले 74 पैकेटों में कुल 103 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी काले बाजार में कीमत करीब 31 लाख रु पए बताई जा रही है। डीआरआई अधिकारियों ने न सिर्फ मादक पदार्थ कब्जे में लिया बल्कितस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया है। वाहन में यात्र कर रहे दो व्यक्तियों को मौके पर हिरासत में लिया गया है। डीआरआई की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हो गया है कि एजैंसी ने पंजाब-हरियाणा क्षेत्र में सक्रि य ड्रग तस्करी मॉड्यूल्स पर अपनी पकड़ मजबूत की है और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें : जम्मू कश्मीरः भारतीय सीमा में फिर घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, सेना ने की गोलीबारी तो POK लौटा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें