Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

विस्फोट के 4 दिन बाद लाल किला मैट्रो स्टेशन के 2 प्रवेश द्वार फिर से खुले

November 16, 2025

विस्फोट के 4 दिन बाद लाल किला मैट्रो स्टेशन के 2 प्रवेश द्वार फिर से खुले

नई दिल्ली: दिल्ली मैट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने लाल किला मैट्रो स्टेशन के 2 प्रवेश द्वार शनिवार को फिर से खोल दिए। लाल किले के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट के कारण लगभग 4 दिन पहले यह द्वार बंद कर दिए गए थे। डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘लाल किला मैट्रो स्टेशन के गेट नंबर-2 और 3 अब यात्रियों के लिए खुल गए हैं, जिससे आंशिक रूप से प्रवेश बहाल हो गया है। इन्हें घटना के बाद सुरक्षा उपायों के तहत बंद कर दिया गया था।’ लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद आसपास के इलाके को तुरंत बंद कर दिया गया था और सुरक्षा एजैंसियों द्वारा जांच के दौरान कई दिनों तक आवाजाही पर प्रतिबंध लागू रहे।

ये भी पढ़ें : US Israel Iran war: खामेनेई की मौत को लेकर श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन, लोग बोले- रहबर तेरे खून से इंकलाब आएगा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें