नेशनल डेस्क: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि जिले के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। पुलिस ने पुष्टि की है कि घटना स्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं और इलाके में व्यापक तलाशी अभियान लगातार जारी है।
गश्त के दौरान नक्सलियों से सामना
सुकमा एसपी किरण चव्हाण के अनुसार, डीआरजी की एक टीम भेज्जी और चिंतागुफा थाना क्षेत्रों के पहाड़ी इलाकों में नियमित गश्त पर निकली हुई थी। इसी दौरान माओवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने मोर्चा संभालते हुए तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। पुलिस को पहले से ही इस इलाके में माओवादी गतिविधियों की जानकारी मिली थी, जिसके चलते नक्सल रोधी अभियान तेज किया गया था।
कुछ दिन पहले बीजापुर में भी बड़ी मुठभेड़
इससे पहले बीजापुर जिले में हुई एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने छह नक्सलियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में हुई थी। संयुक्त सुरक्षा बल डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा और एसटीएफ को इस इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। अभियान के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान भी बरामद किए गए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए इस दिन होगी नीलामी, KKR का पर्स सबसे भारी तो CSK खरीदेगी 9 खिलाड़ी!
साल 2024 में अब तक 262 नक्सली किए गए ढेर
नक्सल विरोधी ऑपरेशनों में इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में कुल 262 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 233 नक्सली बस्तर संभाग में ढेर किए गए, जिसमें सुकमा समेत सात जिले शामिल हैं। इसके अलावा रायपुर संभाग के गरियाबंद में 27 और दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...