Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेज रफ्तार ट्रक ने 20 तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो को मारा जोरदार टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

November 16, 2025

तेज रफ्तार ट्रक ने 20 तीर्थयात्रियों से भरा टेंपो को मारा जोरदार टक्कर, मौके पर मची चीख-पुकार

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। हादसा जोधपुर-बालेसर हाइवे पर खारी बेरी गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रविवार तड़के श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो जोधपुर की तरफ जा रहा था। उसी समय सामने से अनाज की बोरियों से भरा हुआ एक ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई, जिससे टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टेंपो में कुल 20 यात्री सवार थे
बालेसर थाना प्रभारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि टेंपो गुजरात के बनासकांठा और धनसुरा से करीब 20 तीर्थयात्रियों को लेकर रामदेवरा के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक दुर्घटना हो गई।

6 लोगों की मौके पर ही मौत
टक्कर इतनी जोरदार थी कि 3 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। सभी मृतकों के शवों को बालेसर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

14 लोग घायल 
हादसे में घायल हुए 14 लोगों को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते बाद में उन्हें जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
पुलिस को हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस टीम केस दर्ज कर मामले संबंधी जांच में जुट गई है।

ये भी पढ़ेंः IND vs SA : कोलकाता में भारत इतने सालों बाद साउथ अफ्रीका से हारा मैच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें