Jammu High alert : दिल्ली और श्रीनगर में हाल ही में हुए धमाकों के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई हैं। हाल के दिनों में डॉक्टरों की गिरफ्तारी के मामलों ने खुफिया एजेंसियों की चिंता और गहरा दी है। इसी वजह से जम्मू पुलिस ने इंदिरा चौक क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर चेकिंग अभियान चलाया, जिसके दौरान सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक कड़ी दिखाई दी।
बता दें कि सुबह से ही इंदिरा चौक पर कई स्थानों पर नाके लगाए गए, जहाँ पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे। हर गुजरने वाले वाहन को रोका गया, यात्रियों से पूछताछ की गई और वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। कई मामलों में यात्रियों के पहचान पत्र खासकर आधार कार्ड भी चेक किए गए, ताकि किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को तुरंत पकड़कर रोकथाम की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा अभियान एहतियात के तौर पर चलाया जा रहा है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात को देखते हुए सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई देना खतरे को न्योता देने जैसा होगा। इसी कारण हर वाहन को विस्तृत जांच के बाद ही आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
इंदिरा चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी कठोर व्यवस्था देखकर लोगों में भी जागरूकता बढ़ी है। कई स्थानीय निवासियों ने स्वीकार किया कि सख्त चेकिंग से थोड़ी देर जरूर लगती है, मगर सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं, पुलिस ने भी जनता से सहयोग की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रह सकते हैं, ताकि संभावित खतरों को समय रहते टाला जा सके और शहर में शांति एवं सुरक्षा बनी रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...