मुंबई: अमेरिका की दिग्गज इन्वेस्टमेंट फर्म BlackRock के प्राइवेट-क्रेडिट निवेशकों को भारी झटका लगा है। भारतीय मूल के कारोबारी बंकिम ब्रह्मभट्ट पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी अकाउंट्स-रिसीवेबल को कोलेटरल दिखाकर 50 करोड़ डॉलर (लगभग ₹4439 करोड़) की फंडिंग हासिल की। इस कथित हेराफेरी के सामने आने के बाद लेंडर्स अपने पैसे वापस लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि बंकिम ब्रह्मभट्ट ने इन सभी आरोपों से साफ इनकार किया है।
कौन हैं बंकिम ब्रह्मभट्ट?
बंकिम ब्रह्मभट्ट वैश्विक टेलीकॉम सेक्टर का जाना-पहचाना नाम रहे हैं। वे Broadband Telecom और BridgeVoice जैसी कंपनियों के मालिक हैं, जो मिलकर Bankai Group का हिस्सा हैं। Bankai Group खुद को दुनिया भर के टेलीकॉम ऑपरेटरों को नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, व्होलसेल कैरिज और कनेक्टिविटी समाधान उपलब्ध कराने वाली कंपनी बताता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल के वर्षों में ब्रह्मभट्ट का संचालन केंद्र न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी में स्थित था।
आखिर क्या है आरोपों का पूरा मामला?
लेंडर्स का दावा है कि ब्रह्मभट्ट ने Carriox Capital और BB Capital SPV नाम के फाइनेंसिंग वेहिकल्स का एक नेटवर्क खड़ा किया। इन संस्थाओं के जरिए उन्होंने प्राइवेट-क्रेडिट फर्म HPS Investment Partners (जिसे हाल ही में BlackRock ने खरीदा) से करोड़ों डॉलर का कर्ज लिया।
आरोप यह है कि फर्जी कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स और नकली इनवॉइस तैयार किए गए। इन्हीं नकली रिसीवेबल्स को लोन सुरक्षित करने के लिए कोलेटरल की तरह दिखाया गया। 2018 से लगातार फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे थे। अपनी संपत्तियाँ भारत और मॉरीशस में स्थानांतरित की गईं और जब मामला खुलने लगा तो कंपनियों समेत स्वयं ब्रह्मभट्ट ने बैंकक्रप्सी (दिवालियापन) की अर्जी दायर कर दी। लेंडर्स का यह भी आरोप है कि कंपनी की बैलेंस शीट पर जो एसेट्स दिखाए गए, वे वास्तव में अस्तित्व में ही नहीं थे।
ये भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने यात्रियों को दी बड़ी राहत: जल्द मिलेगी ये खास सुविधा
मामला कैसे खुला और बंकिम अभी कहाँ हैं?
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मभट्ट इस समय भारत में मौजूद हैं। HPS से जुड़ा एक कर्मचारी जब न्यूयॉर्क स्थित ऑफिस पहुंचा, तो ऑफिस ताला बंद मिला और कई सप्ताह से इसी हालत में है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने वहाँ लंबे समय से किसी को आते-जाते नहीं देखा। इसी इलाके में मौजूद ब्रह्मभट्ट के आवास के बाहर कई लग्ज़री कारें BMW, Porsche, Tesla और Audi धूल से ढकी पड़ी मिलीं, जिससे संकेत मिलता है कि प्रॉपर्टी लंबे समय से खाली है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...