
शिमला: हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर बने संशय के बीच राज्य सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने पंचायतीराज विभाग के सचिव राजेश शर्मा का तबादला कर दिया है और उनकी जगह सी. पालरासु को विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है। यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है जब प्रदेश में पंचायतीराज चुनाव को लेकर स्थिति पहले ही असमंजस में है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा चुनाव संबंधी मामलों पर नोटिस जारी किए जाने और राज्य चुनाव आयोग की ओर से पुनर्गठन पर रोक लगाए जाने के बाद चुनावी प्रक्रिया को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। इसी बीच सचिव स्तर पर किए गए इस तबादले ने प्रदेश की राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है।
विपक्ष इसे चुनावी प्रक्रिया पर हस्तक्षेप के रूप में देख रहा है, जबकि सरकार ने इसे नियमित प्रशासनिक कदम बताया है। सूत्रों के अनुसार पूर्व सचिव राजेश शर्मा अब 8 से 27 दिसंबर तक अवकाश पर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति और नए सचिव की नियुक्ति को प्रशासनिक सेट-अप में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, विशेषकर ऐसे समय में जब पंचायतीराज विभाग चुनावी तैयारियों और कानूनी प्रक्रियाओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती का सामना कर रहा है। इस फेरबदल के साथ यह साफ है कि सरकार आने वाले दिनों में पंचायतीराज चुनावों से जुड़े फैसलों को लेकर और भी सतर्कता के साथ आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- महासचिव शी चिनफिंग के नेतृत्व में ग़रीबी उन्मूलन की ऐतिहासिक गाथा पर पुस्तक प्रकाशित
मेष: दिन शुभ रहेगा...