Last Updated: November 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत अब सहकारिता के माध्यम से सोने का शेर बनकर दहाड़ेगा : Prem Ji Goyal

November 19, 2025

भारत अब सहकारिता के माध्यम से सोने का शेर बनकर दहाड़ेगा : Prem Ji Goyal

चंडीगढ़: नेशनल युवा कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (एनवाईसीएस) की चंडीगढ़ यूनिट द्वारा 72वें ऑल इंडिया सहकारिता सप्ताह के तत्वावधान में इनवेस्टर मीट का भव्य आयोजन लॉ भवन में एनवाईसीएस के राष्ट्रीय निदेशक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि प्रेमजी गोयल, वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ एवं विशेष अतिथि बलदेव महाजन, पूर्व एडवोकेट जनरल, हरियाणा व विशिष्ट अतिथि डा. हिमांशु गुप्ता, ज्वाइंट कमीश्नर, नगर निगम रहे। कार्यक्रम में एनवाईसीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश चंद्र साहु ने अपने उद्धबोधन में कोऑपरेटिव मिशन पर बोलते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसे अभूतपूर्व पहचान देने के लिये अलग मंत्रलय का गठन कर दिया हैं जोकि अपने आप में एक बहुत बड़ा कदम है।

कार्यक्रम में पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखविंदर सिंह ग्रेवाल ने हिंद की चादर नौवें गुरु श्री तेग बहादुर जी के 350 साला शहीदी माह पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गुरु जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानवीय मूल्यों, आदशोर्ं एवं सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित एनवाईसीएस के राष्ट्रीय निदेशक देवेंद्र सिंह ने जननिधि की चंडीगढ़ क्षेत्र में स्थापना से लेकर अबतक के अपने अनुभवों को साझा किया। प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम चंद्र कुलकर्णी ने एनवाईसीएस के मुख्य उद्देश्य एवं जननिधी के वारे में विस्तार पूर्वक बताया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे प्रेमजी गोयल, वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने कहा कि सहकारिता के इस महापर्व की हमें खुशी मनानी चाहिए, क्योंकि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी विश्व गुरु था और सोने की चिड़िया कहलाता था और अब सहकारिता के माध्यम से सोने का शेर बनकर दहाड़ेगा। श्यामानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि आज पंजाब का युवा नशों के साथ घिरा हुआ है। कार्यक्रम में प्रणव शेवड़े, सुनील गोयल, विकास राणा, सत्यदेव गर्ग, अशोक कुमार, आशा रानी, भारत कोचर, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, विशाल, हर्ष कुमार, दिनेश वाल्मीकि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर होली स्पेशल फिल्में हिट, ‘केसरी’ से ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ तक छाया रंग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें