Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में एक्सयूवी से 296 किलो डोडापोस्त बरामद, एक आरोपी काबू

November 19, 2025

कैथल में एक्सयूवी से 296 किलो डोडापोस्त बरामद, एक आरोपी काबू

कैथल एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने थाना शहर क्षेत्र में गाड़ी से नशा तस्करी कर रहे एक आरोपी को काबू किया है। टीम ने आरोपी की एक्सयूवी 500 से 296 किलो 255 ग्राम डोडापोस्त बरामद किया। बरामद माल की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर हिरासत में ले लिया।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के निर्देशन में एएसआई जसमेर सिंह की टीम रात्री गश्त पर थी। इसी दौरान सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि एक गाड़ी में दो व्यक्ति भारी मात्रा में डोडापोस्त लेकर पंजाब की ओर जा रहे हैं। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस ने अंडरब्रीज खनौरी बाईपास पर नाकाबंदी की और वाहनों की जांच शुरू की।

कुछ समय बाद संदिग्ध गाड़ी दिखाई दी, लेकिन पुलिस का इशारा देखते ही चालक ने गाड़ी तेज कर दी। पुलिस टीम ने लगातार पीछा किया और गाड़ी अंबेडकर चौक की एक तंग गली में जाकर रुक गई। यहां गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति भागने लगे, लेकिन पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान पंजाब के पटियाला जिले के गांव मरौड़ी निवासी सुखविंद्र उर्फ काला के रूप में हुई है।

डीएसपी बीरभान की मौजूदगी में वाहन की तलाशी लेने पर 15 कट्टों में भरा डोडापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने फरार आरोपी की पहचान भी कर ली है। दोनों के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने छह दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें