Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

AAP के हरमीत सिंह संधू ने ली विधायक पद की शपथ, अकाली दल को हराकर जीती थी तरनतारन सीट

November 20, 2025

AAP के हरमीत सिंह संधू ने ली विधायक पद की शपथ, अकाली दल को हराकर जीती थी तरनतारन सीट

तरनतारन: आम आदमी पार्टी के डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई तरनतारन विधानसभा सीट पर आज हरमीत सिंह संधू विधायक पद की शपथ ली। 11 नवंबर को संपन्न हुए उपचुनाव में संधू ने आम आदमी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ा और अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा को 12,091 वोटों के भारी अंतर से हराया।

चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए गए, जिसमें हरमीत सिंह संधू को विजेता घोषित किया गया। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने उन्हें शपथ ग्रहण के लिए चंडीगढ़ बुलाया।

35 करोड़  की विकास राशि की जारी

वहीं तरनतारन शहर के विकास के लिए लगभग 35 करोड़ रुपए की राशि से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत हो चुकी है। ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 33 करोड़ की राशि आवंटित की गई है। इसके अलावा, मंडी बोर्ड के अधीन आने वाली सभी जेंडर सड़कों के विकास के लिए सरकार ने 60 करोड़ रुपए अलग से जारी किए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें