Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पड़ोसन की हंगामेबाजी से परेशान लड़की ने उठाया ऐसा कदम; देख कर लोग कह रहे वाह!

November 20, 2025

पड़ोसन की हंगामेबाजी से परेशान लड़की ने उठाया ऐसा कदम; देख कर लोग कह रहे वाह!

वायरल न्यूज़ : एक यूनिवर्सिटी हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने अपनी पड़ोसन की शोरगुल भरी आदतों से परेशान होकर उसे सबक सिखाने का अनोखा तरीका अपनाया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। यह मामला Reddit पर साझा किए गए पोस्ट से सामने आया है, जिसमें लोग उसे ‘मास्टर ऑफ रिवेंज’ कहकर तारीफ कर रहे हैं।

पड़ोसन से तंग लड़की ने लिया अनोखा बदला

बताया जा रहा है कि हॉस्टल में रहने वाली लड़की रात भर पढ़ाई करती थी, लेकिन उसके बगल वाले कमरे में रहने वाली सारा नाम की छात्रा देर रात तक लाउड म्यूजिक बजाने का शौक रखती थी। इससे न केवल उसकी नींद खराब होती थी, बल्कि पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा था। जब लड़की ने सारा से संगीत कम करने का अनुरोध किया, तो सारा ने न केवल म्यूजिक बंद नहीं किया, बल्कि इसे और तेज कर दिया। इसके चलते लड़की की रात गुस्से में और तनाव में गुजर गई, और उसका एग्जाम भी प्रभावित हुआ।

एग्जाम खत्म होने के बाद लड़की ने ठान लिया कि अब समय है सारा को सबक सिखाने का। उसने सारा की आदतों का फायदा उठाते हुए सुबह जल्दी उठने की योजना बनाई। एक दिन उसने सुबह 6:30 बजे अलार्म सेट किया और ब्लूटूथ स्पीकर के जरिए सारा के कमरे की दीवार से लगाकर जोर-जोर से संगीत बजाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

पहले दिन सारा इस अचानक शोर से गुस्से में दिखी। दूसरे दिन उसकी नींद पूरी न होने के कारण उसकी आंखें सूज गईं। तीसरे दिन जब सारा को अपनी गलती का एहसास हुआ, तो वह लड़की के पास जाकर हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी और बोली, “बहन अब बंद कर दो, मैं तंग हो गई हूं।” इस पर लड़की ने उसी अंदाज में जवाब दिया, “रिलैक्स…इट्स कॉलेज।”

Reddit पर इस पोस्ट के वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने इसे ‘परफेक्ट रिवेंज’ बताया। लोगों ने लिखा कि इस तरह का बदला लेने का तरीका न केवल नुकसान-रहित है, बल्कि असरदार भी है। एक यूजर ने अपने अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वह भी अपने शोरगुल करने वाले पड़ोसियों को सुबह-सुबह वैक्यूम क्लीनर चला कर सबक सिखाता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें