Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इस इलाके का SHO सस्पेंड

November 20, 2025

पंजाब सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इस इलाके का SHO सस्पेंड

अमृतसर: पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था में कुछ मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। अमृतसर के SSP के निलंबन के बाद अब राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप

सूत्रों के अनुसार SHO किरपाल सिंह पर यह कार्रवाई हाल ही में राजपुरा-सरहिंद रोड पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक ढाबे पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें ढाबा मालिक का भतीजा पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था। SHO पर आरोप है कि इस गंभीर मामले में उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की और मामले की जांच में सुस्ती दिखाई। इस कारण अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया।

नए SHO की तैनाती

निलंबन के बाद प्रशासन ने तुरंत नई तैनाती की। थाना सदर में कार्यरत इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह को अब राजपुरा थाना सिटी का प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इससे पुलिस विभाग में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

ये भी पढ़ें: ED का बड़ा एक्शन, रिलायंस ग्रुप की 1,400 करोड़ की प्रॉपर्टीज जब्त

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बार-बार स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के उल्लंघन और ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृतसर और राजपुरा में हुई निलंबन कार्रवाइयों को सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के तहत एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें