
नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर पुलिस और साइंटिफिक इंटेलिजेंस एजेंसी (SIA) ने जम्मू में अंग्रेजी अखबार कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान वहां AK-47 और पिस्तौल की गोलियां और ग्रेनेड का लीवर बरामद हुआ है।
पुलिस और SIA का कहना है कि अखबार देश के खिलाफ नफरत फैलाने और देश की संप्रभुता को खतरे में डालने वाली गतिविधियों में शामिल था। छापेमारी के दौरान अखबार के ऑफिस और कंप्यूटर की पूरी जांच की गई। इसके अलावा, अखबार के प्रमोटर्स और एडिटर से भी पूछताछ की जा सकती है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बताया कि यह कार्रवाई देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में की गई है।
इसके अलावा, श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में भी व्यापक छापेमारी की गई। इसमें आतंकवाद में शामिल और कट्टरपंथ फैलाने वाले लोगों के खिलाफ जांच की गई। छापेमारी के लिए अदालत से सर्च वारंट भी लिया गया। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि दिल्ली में हाल ही में हुई ब्लास्ट घटना के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...