
हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के जवाली विधानसभा क्षेत्र की हरनोटा पंचायत से एक बुरी खबर सामने आई है। भारतीय वायु सेना के 27 साल के सिपाही संजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।
ये भी पढ़ें: -55 डिग्री में योगी ने किया तप, वीडियो देख उड़े लोगों के होश
संजीव कुमार ने लगभग 6 साल पहले वायु सेना में कदम रखा था। वे अमृतसर में अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से वापस अपने क्वार्टर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना को सुनने के बाद परिवार के पैरों तले से जमीन खिसक गई।
VD : दिल्ली से शुरू हुई साइकिल यात्रा अमृतसर पहुंची, देखे वीडियो
बता दें साल 2022 में ही संजीव कुमार की शादी हुई थी। उनके पिता जोगिंदर सिंह मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह पूरी तरह खामोश हो गए हैं और किसी से बात भी नहीं कर रहे हैं। माता निर्मला देवी, पत्नी (जो एक सरकारी अध्यापिका हैं) और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुख की घड़ी में शहीद के घर पर सांत्वना देने हर कोई पहुंच रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...