Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

ली छ्यांग जाम्बिया की आधिकारिक यात्रा शुरू करने के लिए लुसाका पहुंचे

November 20, 2025

ली छ्यांग जाम्बिया की आधिकारिक यात्रा शुरू करने के लिए लुसाका पहुंचे

स्थानीय समयानुसार 19 नवंबर की शाम को, जाम्बिया सरकार के निमंत्रण पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग जाम्बिया की आधिकारिक यात्रा शुरू करने के लिए चार्टर्ड विमान से लुसाका अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे।जाम्बिया की उपराष्ट्रपति मुताले नालुमांगो और जाम्बिया में चीनी राजदूत हान जिंग ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

ली छ्यांग ने कहा कि हाल के वर्षों में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जाम्बिया के राष्ट्रपति हाकैंडे हिचिलेमा के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और जाम्बिया के बीच राजनीतिक आपसी विश्वास लगातार गहरा रहा है, और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के सार्थक परिणाम सामने आए हैं, जो विकासशील देशों के बीच एकजुटता और सहयोग का एक आदर्श बन गया है। चीन जाम्बिया के साथ मिलकर अपनी पारंपरिक मैत्री को जारी रखने, पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करने, दोनों देशों की जनता के बीच आपसी समझ और आत्मीयता को बढ़ावा देने और आधुनिकीकरण के मार्ग पर संयुक्त रूप से आगे बढ़ने को तैयार है।

गौरतलब है कि शांगहाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों (प्रधानमंत्रियों) की परिषद की 24वीं बैठक में भाग लेने के बाद ली छ्यांग लुसाका पहुंचे। मॉस्को से प्रस्थान के समय, रूस सरकार के प्रतिनिधियों और रूस में चीनी राजदूत ज्यांग हानहुई ने उन्हें हवाई अड्डे पर विदा किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें