नेशनल डेस्क: बिहार में गुरुवार का दिन राजनीतिक रूप से बहुत खास रहा। एनडीए को मिली बड़ी जीत के बाद पटना में नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वापस लौटने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे, तो वहां एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया।
सीएम नीतीश कुमार खुद पीएम मोदी को विदा करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। जैसे ही प्रधानमंत्री विमान की तरफ बढ़े, नीतीश कुमार अचानक झुककर उनके पैर छूने लगे। पीएम मोदी ने तुरंत उन्हें रोक लिया और स्नेह से आगे बढ़ने का इशारा किया। यह पल राजनीतिक शिष्टाचार, वरिष्ठता और आपसी सम्मान का प्रतीक बनकर वायरल हो गया।
आरजेडी ने इस घटना का वीडियो एक्स (Twitter) पर शेयर किया और टिप्पणी की “वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार!” इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर चर्चा और तेज हो गई।
वीडियो में हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूकर आशीर्वाद प्राप्त करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार! pic.twitter.com/U6wq9qs6iC
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) November 20, 2025
यह पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार पीएम मोदी के पैर छूने की कोशिश करते दिखे हों। कुल उदाहरण इस प्रकार हैं…
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में नीतीश कुमार जैसे ही पीएम मोदी के पैर छूने झुके, मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया और मना कर दिया। यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।
बैठक के दौरान भी नीतीश ने ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन मोदी ने उन्हें रोक लिया।
एक साझा मंच पर मौजूद होने पर भी नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के पैर छूने की कोशिश करते दिखे थे। इन सभी मौकों पर यह दृश्य राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना और सोशल मीडिया की सुर्खियों में रहा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...