पंजाब डेस्क: लुधियाना में गुरुवार को पुलिस और आतंकियों के बीच एक बड़ा एनकाउंटर हुआ। यह मुठभेड़ दिल्ली–अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। इलाके में कुछ देर तक तनाव का माहौल रहा, लेकिन पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया।
लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक दिन पहले ही एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया था। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आज मिले दो संदिग्धों का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से है। इन आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश मिल रहे थे। इनका काम था हैंड ग्रेनेड इकट्ठा कर तय जगहों पर हमले करना।
पुलिस ने मिल रही सूचनाओं के आधार पर इलाके की घेराबंदी की। दोनों संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया ताकि कोई और संदिग्ध भाग न सके। लुधियाना पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच जारी है और जल्द ही इस मॉड्यूल से जुड़े और लोगों पर कार्रवाई हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...