Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi के कुरूक्षेत्र दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक

November 21, 2025

PM Modi के कुरूक्षेत्र दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक

कुरूक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी के 25 नवंबर को हरियाणा के कुरूक्षेत्र दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी बैठक कुरुक्षेत्र कार्यालय पर हुई। प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुरुक्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करने के लिए उपस्थित नेताओं को कहा।

डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन रात राष्ट्र यज्ञ कर रहे हैं। बैठक में प्रभारी और अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों पर भी उपस्थित जिलाध्यक्षों, प्रभारियों, प्रदेश पदाधिकारियों व संबंधित अभियानों से जुड़े कार्यकतार्ओं से चर्चा की। प्रदसंगठन मंत्री फणिंद्र नाथ शर्मा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान, मन की बात कार्यक्रमों के विषय में पदाधिकारियों से पूछा और आगामी कार्यक्रमों को और बेहतर तरीके से करने के लिए कहा।

भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कार्यकतार्ओं को 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के लिए घर-घर पहुंचकर न्यौता देने को कहा, तो सभी ने उत्साह से छुटकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। डा. सतीश पूनिया ने कहा कि कश्मीर से कन्या कुमारी तक अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री मोदी सामान्य ज्ञान से लेकर हर पहलू पर बात करते हैं जिस पर हमें गर्व है।

डा. पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरु तेगबहादुर के 150वें शहीदी दिवस पर आने का मकसद दुनिया को भारत की परम्परा, वीरता और संस्कृति का संदेश देना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी हरियाणा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब भी हरियाणा आते हैं हरियाणा को कई योजनाओं और परियोजनाओं की सौगात देते हैं।

ये भी पढ़ें : ईरान का दावा: कुवैत में अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान गिराया, बम धमाकों से गूंजा दुबई-अबू धाबी और दोहा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें