Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं के लिए शानदार अवसर… महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में इन पदों पर निकली भर्ती; जल्द करें आवेदन

November 21, 2025

युवाओं के लिए शानदार अवसर… महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में इन पदों पर निकली भर्ती; जल्द करें आवेदन

Maharashtra Life Authority: महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण (MJP) ने विभिन्न पदों पर कुल 290 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार संगठन की आधिकारिक वेबसाइट mjp.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण में 290 पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान में इंटरनल ऑडिट ऑफिसर, अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंटेंट, जूनियर इंजीनियर (सिविल/मैकेनिकल), स्टेनोग्राफर, जूनियर क्लर्क/टाइपिस्ट, स्टोरकीपर और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट समेत कई पद शामिल हैं। सबसे अधिक रिक्तियां जूनियर इंजीनियर (सिविल) के लिए रखी गई हैं, जिनकी संख्या 144 है। इसके अलावा 48 पद सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट, 46 पद जूनियर क्लर्क/टाइपिस्ट और 16 पद जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल) के लिए निर्धारित किए गए हैं।

पात्रता मानदंड पदों के अनुरूप अलग-अलग हैं। कुछ पदों के लिए B.Com, BE, B.Tech, डिप्लोमा की मांग की गई है, जबकि क्लर्क और स्टोरकीपर जैसे पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है।

बता दें कि वेतनमान काफी आकर्षक है। सीनियर अकाउंट्स ऑफिसर को प्रतिमाह 56,100 से 1,77,500 रुपये तक का वेतन मिलेगा। जूनियर इंजीनियरों के लिए यह सीमा 38,600 से 1,22,800 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं क्लर्क और स्टोरकीपर को 19,900 से 63,200 रुपये, और सिविल इंजीनियरिंग असिस्टेंट को 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित होगी पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा और दूसरा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन। आवेदन शुल्क ओपन कैटेगरी के लिए 1,000 रुपये, जबकि BC, SC, PWD और अनाथ उम्मीदवारों के लिए 900 रुपये रखा गया है। एक्स-सर्विसमैन के लिए कोई शुल्क नहीं है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर Recruitment सेक्शन में रजिस्ट्रेशन करना होगा।
इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करें,
शुल्क भुगतान करें और आवेदन फॉर्म सब्मिट करें।
फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें