मंडी : तेजाब हमले की पीड़िता ममता का बुधवार देर रात चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टरों ने उन्हें रात 11:45 बजे मृत घोषित किया। हमले के बाद से ममता की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई थी और उनके जीवन और मृत्यु के बीच कई दिन तक संघर्ष चला।
मृतक महिला की अंतिम इच्छा के अनुसार उनका अंतिम संस्कार हनुमान घाट, मंडी में किया गया। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी भी रही। ममता ने जीवन के अंतिम क्षणों में स्पष्ट कहा था कि उनका अंतिम संस्कार उनके मायके पक्ष द्वारा किया जाए। साथ ही उन्होंने आरोपी पति नंदलाल को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी इच्छा जताई थी।
ये भी पढ़ें: जम्मू पुलिस को मिली कामयाबी, छह महीनों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
जानें क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को सैण मोहल्ले में एक पारिवारिक विवाद के दौरान ममता के पति नंदलाल ने पहले उन्हें पहली मंजिल से धक्का दिया और इसके बाद उनके ऊपर तेजाब फेंक दिया। ममता गंभीर रूप से झुलस गईं और उन्हें सबसे पहले एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया। स्थिति बिगड़ने और सांस लेने में परेशानी बढ़ने के कारण उन्हें अगले दिन चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रेफर किया गया। पीजीआई में कई दिनों तक आईसीयू में रहने के बाद ममता ने बुधवार रात अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...