नई दिल्ली। अगर आप आने वाले कुछ महीनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो जरा रुककर अपनी ट्रेन का स्टेटस एक बार चेक कर लें। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण रेलवे ने दिसंबर से फरवरी तक कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया है, क्योंकि कोहरे के समय ट्रेन चलाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है।
कोहरे में क्यों होती है दिक्कत
उत्तर भारत में हर साल सर्दियों के दौरान कई रूटों पर घना कोहरा छा जाता है। इसके कारण ट्रेन की स्पीड कम करनी पड़ती है, सिग्नल साफ दिखाई नहीं देते, ऑपरेशन में देरी और खतरा बढ़ जाता है। इसी वजह से रेलवे ने कहा है कि यात्रा से पहले ऑनलाइन या हेल्पलाइन से ट्रेन की जानकारी ज़रूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी न हो।
किन यात्रियों को होगी ज्यादा मुश्किल
इन ट्रेनों के रद्द होने का असर मुख्य रूप से इन इलाकों पर पड़ेगा। जैसे उत्तर भारत, पूर्वोत्तर क्षेत्र, पूर्वी राज्यों के कई रूट हर दिन लाखों यात्री इन ट्रेनों से सफर करते हैं। रद्द होने का मतलब इस अवधि में नई बुकिंग नहीं होगी पहले से यात्रा प्लान करने वालों को तारीख बदलनी पड़ सकती है। रेलवे का कहना है-सुरक्षित गति और साफ विज़िबिलिटी सबसे ज़रूरी है, इसलिए यह कदम जरूरी था।
रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट (28 फरवरी तक)
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
-यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें
-IRCTC ऐप, वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन का उपयोग करें
-टिकट बुक करने से पहले ट्रेन की उपलब्धता कन्फर्म कर लें
-अगर प्लान पहले से बना है, तो डेट बदलने की तैयारी रखें