अजब-गजब: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ने अपने घर पर ही मुर्गी के अंडे से चूजा निकाल कर हर किसी को हैरान कर दिया है।
वीडियो में शख्स एक काटने वाले औजार से अंडे के ऊपरी हिस्से को खोलता हुआ नजर आ रहा है। टाइम जंप क्लिप के जरिए दिखाया गया कि शख्स समय-समय पर अंडे के भीतर कुछ रहस्यमय लिक्विड इंजेक्ट करता है। फिर धीरे-धीरे अंडे के अंदर जीव पनपता रहता है। आखिर में शख्स उस अंडे से एक नन्हे चूजे को पैदा करने में कामयाब हो जाता है। अंडे से चूजा वैसे ही बाहर निकलता है जैसे प्राकृतिक रूप से निकलता है।
This guy grew a chicken in an open egg 😳
pic.twitter.com/UDEJuRF1Mx— Cats & Dogs Universe (@CatsandDogsmem) October 30, 2025
यह वीडियो रेडिट पर Few_Relationship250 अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।
एक यूजर ने दावा किया कि यह 2016 का क्लिप है और यह प्रयोग एक जापानी मेडिकल स्टूडेंट ने किया था।