Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं को खूब पसंद आ रही कॉकरोच से बनी कॉफी, 1 कप की कीमत उड़ा देगी होश

November 22, 2025

युवाओं को खूब पसंद आ रही कॉकरोच से बनी कॉफी, 1 कप की कीमत उड़ा देगी होश

इंटरनेशनल डेस्क: चीन की राजधानी बीजिंग के एक कीट संग्रहालय की ‘कॉकरोच कॉफी’ इन दिनों खूब चर्चा में बनी हुई है। यह कॉफी पिसे हुए कॉकरोच के पाउडर और सूखे पीले मीलवर्म्स (कीड़े) से तैयार की गई है। कॉफी के एक कप की कीमत लगभग 560 रुपये (45 युआन) है और यह सिर्फ संग्रहालय के कैफे में ही मिलती है।

ये भी पढ़ें: शख्स ने घर पर ही अंडे से पैदा कर दिया चूजा, कारनामा देख हैरान हुए लोग

रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहकों का कहना है कि इस अनोखी कॉफी का स्वाद जला हुआ और हल्का खट्टा है। संग्रहालय के एक कर्मचारी ने बताया, शॉप ने कॉफी जून के अंत में लॉन्च की थी और अब यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। इस दुकान की नई सीरीज में घटपर्णी पौधे (Pitcher Plant) के पाचक रस का यूज कर बनाए गए खास पेय और चींटियों से बना ड्रिंक भी शामिल है। चींटियों से ड्रिंक सिर्फ हैलोवीन के दौरान ही बेचा गया था।

VD : हांसी पुलिस ने 106 अपराधियों को गिरफ्तार कर हथियार और नशीले पदार्थ बरामद किए

संग्रहालय के कर्मचारियों का कहना है कि यह कॉफी पारंपरिक चीनी चिकित्सा (ट्रैडिशनल चाइनीज मेडिसिन) के अनुसार शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने और रक्त संचार में सुधार लाने में मददगार साबित हो सकती है।

वहीं युवा इस कॉफी को खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन बच्चे और माता-पिता इससे परहेज कर रहे हैं। बीजिंग के फूड ब्लॉगर ने भी यह कॉफी ट्राई की है, उन्होंने बताया कि यह कॉफी उम्मीद से कम घिनौनी साबित हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें