Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला नन्यौला में जमीनी विवाद; खून के रिश्तों के बीच खूनी खेल

November 22, 2025

अंबाला नन्यौला में जमीनी विवाद; खून के रिश्तों के बीच खूनी खेल

अंबाला, हरियाणा। अंबाला के नन्यौला गांव में बुधवार को पैतृक जमीन विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया। एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर अपने ताऊ, चाचा और चाची पर डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस का ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’, फरार अपराधियों की गिरफ्तारी

घटना उस समय हुई जब सुरिंद्र सिंह और स्वर्ण सिंह अपनी हिस्से की जमीन पर पिलर लगाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके चाचा के बेटे, निर्मल सिंह, अपने चार साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमले में सुरिंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह और बलबीर कौर गंभीर रूप से घायल हुए।

घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत दौड़े और बीच-बचाव किया। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

नग्गल थाना पुलिस ने पीड़ित गुरजीत सिंह की शिकायत के आधार पर निर्मल सिंह और अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि अज्ञात अन्य हमलावरों की पहचान के लिए भी छानबीन की जा रही है।

पड़ोसी और ग्रामीणों ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि जमीन विवाद को लेकर अक्सर तनाव रहता था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें