Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्राजील में सीओपी30 संपन्न हुआ

November 23, 2025

ब्राजील में सीओपी30 संपन्न हुआ

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के सदस्यों का 30वां सम्मेलन (सीओपी30) एक दिन की देरी के बाद 22 नवंबर के दोपहर बाद उत्तरी ब्राज़ील के बेलेम शहर में संपन्न हो गया। उसके बाद सीओपी30 के लिए चीनी प्रतिनिधिमंडल के नेता और उप पारिस्थितिक पर्यावरण मंत्री ली काओ ने चीनी मीडिया संस्थाओं को इंटरव्यू दिया और सम्मेलन में मिली अहम उपलब्धि का सारांश किया।

ली काओ ने कहा कि सीओपी30 में “वैश्विक लामबंदी: जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए मिलकर काम करना” शीर्षक आम समझौता संपन्न किया गया। भू-राजनीति में तनाव बिगड़ने, एकतरफवाद व संरक्षणवाद सक्रिय होने, पेरिस समझौते में अमेरिका की वापसी और वैश्विक जलवायु शासन में कठिनाइयां व चुनौतियां मौजूद होने की स्थिति में यह समझौता बहुत मूल्यवान है। इससे जलवायु परिवर्तन के मुकाबले में एकजुट होकर सहयोग करने की विभिन्न पक्षों की मजबूत राजनीतिक इच्छा जाहिर हुई।

ली काओ ने कहा कि वर्तमान सम्मेलन में चीनी प्रतिनिधिमंडल ने करीब 100 विषयों पर वार्ता में भाग लिया। इसके दौरान चीनी प्रतिनिधियों ने बहुपक्षवाद से जलवायु परिवर्तन में वैश्विक सहयोग का नेतृत्व किया और पेरिस समझौते का कार्यान्वयन बढ़ाने से सम्मेलन में सक्रिय उपलब्धि को बढ़ावा दिया। चीन ने सक्रिय और रचनात्मक भूमिका निभाई।

ली काओ ने कहा कि चीन बहुपक्षवाद की रक्षा करता है, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग बढ़ाता है, वैश्विक परिवर्तन को बढ़ावा देता है और कम कार्बन प्रौद्योगिकी में योगदान करता है। चीन विभिन्न पक्षों के साथ ज़्यादा न्यायसंगत, सहकारी और समान जीत वाली वैश्विक जलवायु शासन प्रणाली का निर्माण करेगा, ताकि स्वच्छ, सुंदर और अनवरत दुनिया का निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें