Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन कहलाने वाले मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने से देओल परिवार, उनके चाहने वालों और पूरे फिल्म जगत में गहरा दुख है। उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण वे कुछ समय से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। बाद में उनका इलाज घर पर चल रहा था, लेकिन अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है।

65 साल लंबा शानदार करियर
धर्मेंद्र ने 1960 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म “दिल भी तेरा हम भी तेरे” थी। इसके बाद वे 1961 में आई फिल्म “बॉय फ्रेंड” में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। लगभग 65 साल तक वे फिल्मों में सक्रिय रहे और हिंदी सिनेमा को कई हिट और यादगार फिल्में दीं, जिनमें शामिल हैं।
धर्मेंद्र अपनी दमदार एक्टिंग, एक्शन और रोमांटिक इमेज के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
2023 में फिर से चर्चा में आए
फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” (2023) में धर्मेंद्र के किरदार को खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में शबाना आजमी के साथ उनका किस सीन काफी चर्चा में रहा। इसके बाद वे “तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया” फिल्म में भी दिखाई दिए, जो 2024 में रिलीज़ हुई।
#WATCH | महाराष्ट्र: मुंबई में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के घर से एक एम्बुलेंस रवाना हुई। उनके स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/wrLJWGHZKe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
आखिरी फिल्म 2025 में रिलीज होगी
89 साल की उम्र में भी धर्मेंद्र काम में एक्टिव थे। उनके निधन के बाद भी उनकी आखिरी फिल्म “इक्कीस” रिलीज होगी। इस फिल्म में वे अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
धर्मेंद्र की निजी जिंदगी
धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ भी हमेशा सुर्खियों में रही।
उनकी पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उनके चार बच्चे हैं।
-सनी देओल
-बॉबी देओल
-विजेता देओल
-अजीता देओल
दूसरी शादी — हेमा मालिनी से
बाद में धर्मेंद्र ने अभिनेत्री हेमा मालिनी से शादी की। क्योंकि प्रकाश कौर ने उन्हें तलाक नहीं दिया था, इसलिए धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर शादी की थी।
हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां हैं।
-ईशा देओल
-अहाना देओल
मेष: दिन शुभ रहेगा...