
शिमला: शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पटवारी राकेश कुमार उर्फ पिंकू (48) की मौत हो गई। यह हादसा रविवार देर रात बालूगंज थाना क्षेत्र के लोअर ढांढा में उनके घर के पास उस समय हुआ, जब वह अपनी कार पार्क कर रहे थे। राकेश सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद पटवारी के पद पर शिमला में कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार राकेश रात को अपनी भतीजी को कार से उतारने के बाद वाहन को घर के पास पार्क कर रहे थे। इसी दौरान बैक करते समय कार अचानक बेकाबू हो गई और सीधे खाई में जा गिरी।
दुर्घटना के बाद घरवालों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर जाकर राकेश को बाहर निकाला और उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके और उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन का संतुलन बिगड़ना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। अचानक हुई इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। राकेश अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। सेना में कई वर्षों तक सेवाएं देने के बाद उन्होंने सेवानिवृत्ति के उपरांत पटवारी के रूप में शिमला में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...