Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्री दुर्गियाना मंदिर के बड़ा हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आज, सजावट करने में जुटे कारीगर

November 25, 2025

श्री दुर्गियाना मंदिर के बड़ा हनुमान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आज, सजावट करने में जुटे कारीगर

अमृतसर: श्री दुर्गियाना मंदिर के श्री बड़ा हनुमान मंदिर में श्री दुर्गियाना कमेटी के तत्वाधान में श्री गिरिराज जी सेवा संघ की ओर से 25 नवंबर दिन मंगलवार को आयोजित हो रहे अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस मौके पर मंदिर में विराजित श्री हनुमान जी के पावन विग्रह को राजस्थानी पगड़ी धारण करवाई जाएगी, वहीं पूरा मंदिर परिसरको हरे पत्ताें व हरे रंग के कपड़े से सजाया जा रहा है। दिल्ली व मथुरा से आए कारीगर मंदिर को सजाने में जुटे हैं।

श्री दुर्गियाना कमेटी की प्रधान लक्ष्मीकांता चावला, महासचिव अरुण खन्ना, वित्त सचिव बिमल अरोड़ा व मैनेजर अनिल शर्मा की देखरेख में आयोजित हो रहे अन्नकूट महोत्सव में मंगलवार को सुबह 12 बजे श्री गिरिराज जी का पूजन होगा। दोपहर बाद 4 बजे श्री हनुमान जी को छप्पन भोग लगाए जाएंगे। सायं 5 बजे भंडारा होगा। सायं 6 बजे से गायक मास्टर नूर तथा प्रिंस साहनी श्री हनुमान जी की वंदना करेंगे। इस दौरान श्री हनुमान जी का पावन विग्रह का श्रृंगार तथा रंग-बिरंगी लाइटों की सजावट दर्शनीय होगी।

ये भी पढ़ें- सीमा पर फिर भड़की आग: पाकिस्तान–अफगानिस्तान टकराव के पीछे क्या है वजह? जानें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें