Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो बच्चों की मां चोरी-छिपे मिलने पहुंची प्रेमी से… ग्रामीणों ने कराई जबरदस्ती शादी, मचा बवाल

November 25, 2025

दो बच्चों की मां चोरी-छिपे मिलने पहुंची प्रेमी से… ग्रामीणों ने कराई जबरदस्ती शादी, मचा बवाल

नेशनल डेस्क। जिले के कांटी थाना इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां, गांव के लोगों ने सामाजिक न्याय का अलग तरीका अपनाते हुए एक शादीशुदा महिला और उसके प्रेमी की जबरदस्ती मंदिर में शादी करा दी। खास बात यह है कि महिला पहले से ही दो बच्चों की मां है।

गांव वालों ने पकड़कर कराई शादी
जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाले दीपक चौरसिया और सुरुचि कुमारी कई दिनों से चोरी-छिपे मिलते थे। गांव वालों को इसकी जानकारी पहले से थी। सोमवार को जब दोनों फिर साथ दिखे, तो ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और सीधे गांव के मंदिर ले गए। यहां पुजारी को बुलाया गया और सभी लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी करवा दी गई। गांव वाले ही दूल्हा पक्ष की बाराती बन गए और पूरी रस्में निभाईं।

 

दूल्हा बोला– प्रेम नहीं था, लेकिन शादी हो गई
शादी के बाद दीपक चौरसिया ने बताया कि उनके बीच किसी तरह का प्रेम संबंध नहीं था। लेकिन गांव वालों के कहने पर और आपसी सहमति से शादी हुई है।

 

महिला पहले से शादीशुदा, दो बच्चों की मां
दुल्हन बनी सुरुचि कुमारी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसने कहा कि यह शादी उसने अपनी मर्जी से की है और अब वह दीपक के साथ ही रहना चाहती है।

 

गांव की पंचायत पर उठे सवाल
गांव वालों द्वारा जबरन शादी करवाने की इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं- क्या किसी की निजी जिंदगी में पंचायत का दखल ठीक है। क्या ज़बरदस्ती शादी कराना सही कदम है? हालांकि महिला ने साफ कर दिया है कि वह अपने दूसरे पति के साथ ही रहने का फैसला कर चुकी है।

 

पूरे इलाके में घटना बनी चर्चा का विषय
यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का मुद्दा बनी हुई है। गांव में लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें