Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेलिना जेटली ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया, 50 करोड़ का मांगा मुआवजा

November 25, 2025

सेलिना जेटली ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया, 50 करोड़ का मांगा मुआवजा

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ घरेलू हिंसा (Domestic Violence) का मामला दर्ज कराया है। सेलिना ने दावा किया है कि उनकी वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है, जिसके लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपये का मुआवज़ा मांगा है। सेलिना और पीटर की शादी 2010 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं, विंस्टन, विराज और आर्थर।

कोर्ट में दायर की गई पिटीशन
21 नवंबर को सेलिना ने मुंबई की एक अदालत में अपनी पिटीशन दाखिल की। इसके बाद कोर्ट ने ऑस्ट्र‍िया के बिज़नेस और होटल मालिक पीटर हाग को नोटिस भेजा है। पिटीशन में उन्होंने पीटर हाग को नार्सिसिस्ट बताया और 10 लाख रुपये प्रतिमाह मेंटेनेंसकी मांग की। एक्ट्रेस ने अपने तीनों बच्चों की कस्टडी मांगी। सेलिना ने कोर्ट से अनुरोध किया कि पीटर को उनके मुंबई वाले घर में घुसने से रोका जाए सेलिना का केस करंजावाला एंड कंपनी नाम की लॉ फर्म लड़ रही है।

सेलिना की फैमिली और निजी जिंदगी
2012 में सेलिना-पीटर दो जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। पांच साल बाद उन्हें फिर जुड़वां बच्चे हुए, लेकिन उनमें से एक बच्चे की हाइपोप्लास्टिक हार्ट के कारण मौत हो गई।

पहले बेहद प्यार का रिश्ता दिखता था
यह बात चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि सेलिना ने पिछले साल अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर पीटर के लिए एक लंबा, भावुक पोस्ट लिखा था। उन्होंने बताया था कि पीटर केवल 8 घंटे के लिए मुंबई आए थे और उसी दौरान प्रपोज़ कर दिया। उन्होंने उन्हें उसी जगह प्रपोज़ किया जहां उनकी मां ने कहा था कि उन्हें उनका “सही इंसान” मिलेगा। सेलिना ने लिखा था कि 14 साल में उन्होंने मिलकर कई उतार-चढ़ाव झेले और शादी हर छोटे-मोटे झगड़े से ऊपर होनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें